देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने दी आंबेडकर को श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुंबई, छह दिसंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आंबेडकर की पुण्यतिथि को ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

बाबा साहेब की पुण्यतिथि के मौके पर नेताओं ने मुंबई के दादर इलाके में शिवाजी पार्क में उनके स्मारक ‘चैत्यभूमि’ पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

हर साल छह दिसंबर को राज्य भर से हजारों लोग 'चैत्यभूमि' पर एकत्र होते हैं। बाबा साहेब आंबेडकर का निधन छह दिंसबर 1956 को हुआ था।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने आंबेडकर के अनुयायियों की भारी भीड़ को देखते हुए शिवाजी पार्क में अस्थायी शेड,शौचालय, पेयजल और चिकित्सा शिविर स्थापित किए हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर छह दिसंबर को मुंबई में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

सरकार द्वारा मंगलवार को जारी एक परिपत्र के अनुसार, बुधवार को डॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि पर मुंबई और उसके उप-जिलों में सभी सरकारी और प्रशासनिक कार्यालय बंद रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू