देश की खबरें | महाराष्ट्र: भाजपा के पूर्व पदाधिकारी के खिलाफ महिला पुलिसकर्मी का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोंबिवली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पूर्व पदाधिकारी के खिलाफ पुलिस ने एक महिला पुलिसकर्मी को कथित रूप से धमकाने और उससे यौन संबंध बनाने की मांग करने के आरोप में बुधवार को मामला दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ठाणे, 31 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोंबिवली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पूर्व पदाधिकारी के खिलाफ पुलिस ने एक महिला पुलिसकर्मी को कथित रूप से धमकाने और उससे यौन संबंध बनाने की मांग करने के आरोप में बुधवार को मामला दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पार्टी के पूर्व पदाधिकारी के खिलाफ 2018 से 2023 के बीच पीड़िता को बार-बार धमकी देने का मामला दर्ज किया गया।
मानपाडा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पीड़िता अपने पति के साथ उसी इमारत में रहती हैं, जहां आरोपी रहता है। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद था और आरोपी चाहता था कि दंपती परिसर खाली कर दें।’’
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें वहां से भगा देना चाहता था और वह उनसे यौन संबंध बनाना चाहता था।
उन्होंने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 354ए (किसी महिला की गरिमा का उल्लंघन करने वाले इशारे करने से संबंधित अपराध) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस बीच, ठाणे जिले के कल्याण में भाजपा नेताओं ने दावा किया कि महिला पुलिसकर्मी के आरोप झूठे हैं और इसका मकसद पार्टी को बदनाम करना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)