देश की खबरें | महाराष्ट्र : पुणे के मेट्रो रेल कारशेड से कारतूस बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पुणे के कोथरुड इलाके में स्थित मेट्रो कारशेड साइट पर काम कर रहे एक श्रमिक को कथित तौर पर गोली लग गयी जबकि मौके से कुछ कारतूस बरामद किए गए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुणे, 26 अगस्त महाराष्ट्र में पुणे के कोथरुड इलाके में स्थित मेट्रो कारशेड साइट पर काम कर रहे एक श्रमिक को कथित तौर पर गोली लग गयी जबकि मौके से कुछ कारतूस बरामद किए गए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक कोथरुड में पुणे मेट्रो कारशेड साइट पर काम कर रहे एक श्रमिक को बुधवार की शाम को कथित तौर पर एक गोली लगी, जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।
पुणे मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत सोनावणे ने कहा, “कोथरुड के वनाज़ में हिल व्यू पार्क कार डिपो में ईटीओ भवन की छत पर बुधवार को कुछ कारतूस मिले, एक गोली परिसर में काम करने वाले मजदूरों में से एक को लगी। हमने पुणे पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी है।“
पुणे के जोन-3 की पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा गायकवाड ने बताया कि पुलिस मेट्रो कार शेड पर हुई घटना की विस्तृत जांच कर रही है।
गायकवाड ने कहा, ''हमें मेट्रो कारशेड में बरामद कारतूसों के बारे में जानकारी मिली है। हम विशेषज्ञों की मदद ले रहे हैं ताकि उस स्रोत का पता लगा सकें जहां से यह कारतूस लाए जा सकते थे। हम वहां काम कर रहे एक श्रमिक को गोली लगने की घटना की भी जांच कर रहे हैं।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)