देश की खबरें | महाराष्ट्र : पुल से सूखी नदी में गिरी बस, पांच की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सातारा जिले के कराड कस्बे में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की उस समय मौत हो गई जब वे जिस बस से जा रहे थे वह पुल से सूखी नदी में गिर गई। इस हादसे में आठ अन्य लोग घायल हुए हैं।
मुंबई,14 नवंबर महाराष्ट्र के सातारा जिले के कराड कस्बे में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की उस समय मौत हो गई जब वे जिस बस से जा रहे थे वह पुल से सूखी नदी में गिर गई। इस हादसे में आठ अन्य लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि बस में सवार लोग पिकनिक मनाने गोवा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतक नवी मुंबई के वाशी के रहने वाले थे।
पुलिस ने बताया, ‘‘ बस चालक रिंकू साहू तेज गति से बस चला रहा था और तड़के 4:30 बजे से 4:45 बजे के बीच पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजर्माग पर उम्बराज के पास बस पर नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से बस पुल से 40 फीट नीचे सूखी तराली नदी में गिर गई।’’
उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़े | Jammu & Kashmir: राजौरी के डॉ शकील अहमद का नाम दुनिया भर के टॉप 2 फीसदी वैज्ञानिकों की लिस्ट में शामिल.
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान उषा नायर (40), मधुसूदन नायर (42), आदित्य नायर (23), साजन नायर (35), आरव नायर (3) के तौर पर की गई है।
उन्होंने बताया कि बस चालक सहित अन्य घायलों के कराड स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने बताया कि चालक पर भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)