देश की खबरें | महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर

पुणे, 16 जुलाई महाराष्ट्र उच्च माध्यमिक परीक्षा (12वीं) के बृहस्पतिवार को घोषित परिणाम में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल की अध्यक्ष शकुंतला काले द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कुल 90.66 प्रतिशत छात्र-छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट ने कानूनी मदद के लिए अभिषेक मनु सिंघवी को फोन किया था, हंसी के साथ खत्म हुई बात.

विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा में 93.88 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं जबकि छात्रों में 88.04 प्रतिशत परीक्षा में पास हुए हैं।

उसमें कहा गया है कि परीक्षा के लिए कुल 14,20,575 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था जिनमें से 14,13,687 ने परीक्षा दी और 12,81,712 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: तिरुपति मंदिर के 14 पुजारियों का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव.

सबसे अच्छा प्रदर्शन कोंकण क्षेत्र का रहा है जहां के 95.89 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, विज्ञान विषयों में 96.93 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं जबकि कला में 82.63, कॉमर्स में 91.27 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

अर्पणा मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)