देश की खबरें | महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मनसे प्रमुख ठाकरे से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की, जिससे अगले साल होने वाले मुंबई नगर निकाय चुनाव में दोनों नेताओं की पार्टियों के बीच गठबंधन की अटकलों को बल मिला है।

मुंबई, छह अगस्त महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की, जिससे अगले साल होने वाले मुंबई नगर निकाय चुनाव में दोनों नेताओं की पार्टियों के बीच गठबंधन की अटकलों को बल मिला है।

पाटिल ने यहां ठाकरे के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि फिलहाल गठबंधन की संभावना नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा, ''राज ने मुझसे कहा कि उन्हें मुंबई में रहने वाले गैर-मराठी लोगों से कोई शिकायत नहीं है। हमारे बीच अभी भी कुछ राजनीतिक मतभेद हैं और इस समय चुनाव पूर्व गठबंधन का कोई प्रस्ताव नहीं है।''

एक सवाल के जवाब में पाटिल ने कहा, ''मैंने राज ठाकरे से कहा है कि इस राज्य के लोग चाहते हैं कि आप उनके नेता बनें, लेकिन आपको अपने बारे में उनकी धारणा बदलनी होगी।''

मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने कहा कि वह इस बात का खुलासा नहीं कर सकते कि बैठक के दौरान क्या हुआ, लेकिन ''अगर दोनों पार्टियां हाथ मिला लें तो हमें खुशी होगी।''

राज के अलग हुए चचेरे भाई व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) पर तीन दशकों से अधिक समय से शासन कर रही है।

मनसे ने पिछले बीएमसी चुनावों में सात सीटें जीती थीं, लेकिन उसके छह पार्षद बाद में शिवसेना में शामिल हो गए। शिवसेना ने 97 सीटें, जबकि भाजपा ने 82 और कांग्रेस ने 31 सीटें जीतीं थीं।

हाल ही में पुणे में मीडिया से बात करते हुए, राज ठाकरे ने कहा था कि वह चुनावी लाभ के लिए अपना राजनीतिक रुख नहीं बदलने जा रहे हैं। उन्होंने 15 साल पहले शिवसेना छोड़ने के बाद उत्तर भारतीय विरोधी रुख अपनाया था।

उन्होंने कहा, हम (उनकी पार्टी और भाजपा) एक दूसरे के खिलाफ आक्रामक नहीं होने के समझौते पर सहमत हो सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी