देश की खबरें | महाराष्ट्र: भाजपा के मुंबई से विधायकों ने आरएसएस नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चालू साल के अंत में संभावित महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के मुंबई के विधायकों ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की।
मुंबई, एक सितंबर चालू साल के अंत में संभावित महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के मुंबई के विधायकों ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की।
मध्य मुंबई के लोअर पारेल में यशवंत भवन में हुई बैठक छह घंटे से अधिक समय तक चली।
बैठक से उनके बाहर आने के बाद, भाजपा विधायकों और पार्टी की मुंबई इकाई के पदाधिकारियों ने अपनी चर्चा के बारे में चुप्पी साधे रखी।
आरएसएस के एक पदाधिकारी ने बैठक को एक ‘‘नियमित’’ बैठक बताया।
भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख एवं बांद्रा से विधायक आशीष शेलार ने 26 अगस्त को सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर प्रदर्शन करने को लेकर विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) की आलोचना की।
दक्षिण मुंबई में रविवार को हुए एमवीए के प्रदर्शन का हवाला देते हुए उन्होंने इसे आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’’ बताया।
महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अक्टूबर या नवंबर में होने की संभावना है। पिछले विधानसभा चुनाव में मुंबई की 36 सीट में से 16 सीट भाजपा ने जीती थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)