देश की खबरें | महाराष्ट्र: भाजपा विधायक ने लगाया महिलाओं का भगवा स्कार्फ उतरवाने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक विधायक ने शुक्रवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के नासिक के एक सिनेमाघर में भगवा स्कार्फ पहनकर ''द कश्मीर फाइल्स'' फिल्म देखने गईं कुछ महिलाओं को ''ऊपर से मिले आदेश'' के आधार पर परिसर में प्रवेश करने से पहले स्कार्फ जमा करने को कहा गया।

मुंबई, 25 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक विधायक ने शुक्रवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के नासिक के एक सिनेमाघर में भगवा स्कार्फ पहनकर ''द कश्मीर फाइल्स'' फिल्म देखने गईं कुछ महिलाओं को ''ऊपर से मिले आदेश'' के आधार पर परिसर में प्रवेश करने से पहले स्कार्फ जमा करने को कहा गया।

नासिक सेंट्रल से विधायक देवयानी फरांडे ने राज्य की विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार से पूछा कि क्या ऐसा कोई आदेश दिया गया था। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं है तो संबंधित सिनेमाघर मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिये।

फरांडे ने आरोप लगाया, “कुछ महिलाएं नासिक के पीवीआर में 'द कश्मीर फाइल्स' देखने गई थीं। उन्होंने भगवा स्कार्फ पहना था ताकि वे एक-दूसरे को पहचान सकें। वहां के चौकीदारों ने महिलाओं से स्कार्फ जमा करने को कहा और जिन लोगों ने उन्हें जमा करने से इनकार किया उनसे स्कार्फ छीनने की कोशिश की गई। उन्होंने (चौकीदारों) ने कहा कि उन्हें ऊपर से आदेश मिला है। ''

विधायक ने घटना में शामिल चौकीदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने पूछा कि पीवीआर सिनेमाघर के मालिक को 'ऊपर से ऑर्डर' किसने दिया? सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या ऐसा आदेश पारित किया गया था। नहीं तो पीवीआर थिएटर के खिलाफ कार्रवाई करें।

संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब ने विधायक को जवाब देते हुए कहा कि राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल को इस मामले की तुरंत जानकारी दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी