देश की खबरें | महाराष्ट्र : पुणे में युवक पर हमला, बाइक जलाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे के कात्रज इलाके में एक युवक पर हमला करने और उसकी मोटरसाइकिल जलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 27 फरवरी पुणे के कात्रज इलाके में एक युवक पर हमला करने और उसकी मोटरसाइकिल जलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने न केवल उसकी बाइक में आग लगाई बल्कि उसे भी जलाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बचकर भाग गया।

यह घटना बुधवार शाम हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर वीडियो साझा करते हुए पुणे में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह पुणे में दिन पर दिन बिगड़ती कानून व्यवस्था का एक और उदाहरण है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच किसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था तथा आरोपी ने शिकायतकर्ता को कथित तौर पर पीटा था।

उन्होंने कहा कि जब पीड़ित शिकायत करने के लिए पुलिस थाना जाने निकला तो आरोपियों ने उसे रोका और उसकी बाइक से पेट्रोल निकालकर बाइक में आग लगा दी।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित घटनास्थल से भाग गया था।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवक को जलाने का प्रयास नहीं किया गया था और घटना का सीसीटीवी कैमरा फुटेज उनके पास मौजूद है।

इस मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

यह घटना पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर एक महिला के साथ बस में हुए दुष्कर्म मामले के बाद सामने आई है ।

सांसद सुप्रिया सुले ने राज्य के गृह मंत्री और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 'एक्स' पर टैग करते हुए कहा, "अगर पुलिस समय पर वहां पहुंच जाती, तो यह घटना टाली जा सकती थी। यह दर्शाती है कि गृह मंत्रालय कानून-व्यवस्था को लेकर कितना लापरवाह है। मैं गृह मंत्री से पुणे में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने और तत्काल कदम उठाने का अनुरोध करती हूं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\