देश की खबरें | महाराष्ट्र : नागपुर में कोविड-19 के 3,630 नए मामले आए, 60 संक्रमितों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बृहस्पतिवार को 3,630 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि 60 मरीजों की मौत दर्ज की गई।
नागपुर, एक अप्रैल महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बृहस्पतिवार को 3,630 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि 60 मरीजों की मौत दर्ज की गई।
जिला सूचना कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नए मामले आने के साथ ही नागपुर में अबतक संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 2,29,668 तक पहुंच गई है जिनमें से 5,158 लोगों की मौत हो चुकी है।
कार्यालय के मुताबिक मृतकों में 3,283 नागपुर शहर के हैं जबकि 1,875 मृतक जिले के ग्रामीण इलाकों के रहने वाले थे।
अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को 2,928 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। अबतक जिले में 1,84,537 मरीज ठीक हो चुके हैं।
जिला सूचना कार्यालय के अनुसार इस समय जिले में 39,973 मरीज उपचाराधीन हैं।
जानकारी के मुताबिक नागपुर जिले में अबतक कुल 16,42,155 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 17,879 नमूनों की जांच गत 24 घंटे में की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)