देश की खबरें | महाराष्ट्र : रायगढ़ जिले में भूस्खलन के कारण 36 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के तटीय रायगढ़ जिले में एक गांव के नजदीक भूस्खलन होने के कारण 36 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 23 जुलाई महाराष्ट्र के तटीय रायगढ़ जिले में एक गांव के नजदीक भूस्खलन होने के कारण 36 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा महाड तहसील के तलाई गांव में बृहस्पतिवार शाम को हुआ। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘भूस्खलन वाली जगह से अब तक 36 शव बरामद किए गए हैं।’’

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), स्थानीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। रायगढ़ की जिलाधिकारी निधि चौधरी ने कहा कि बृहस्पतिवार देर शाम भूस्खलन की घटना की सूचना मिली थी।

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘ बाढ़ और कीचड़ के कारण घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्ते अवरुद्ध हो गए थे, इसलिए राहत एवं बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। आज सुबह राहत एवं बचाव अभियान दोबारा शुरू किया और अपराह्न तक शव बरामद किए गए।’’

अधिकारियों के मुताबिक गांव में करीब 30 घर इस हादसे के कारण वे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\