देश की खबरें | महाराष्ट्र : भाजपा के 12 निलंबित विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात कर हस्तक्षेप की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा से एक वर्ष के लिए निलंबित किए गए भाजपा के 12 विधायकों ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और ‘‘लोकतंत्र को कुचलने’’ के लिए एमवीए सरकार के खिलाफ शिकायत की।

मुंबई, पांच जुलाई विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा से एक वर्ष के लिए निलंबित किए गए भाजपा के 12 विधायकों ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और ‘‘लोकतंत्र को कुचलने’’ के लिए एमवीए सरकार के खिलाफ शिकायत की।

राज्य विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक आशीष शेलार के नेतृत्व में विधायकों ने एक ज्ञापन सौंपा जिसमें पीठासीन अधिकारी से दुर्व्यवहार के ‘‘गलत’’आरोपों से इंकार किया।

राज्य सरकार ने 12 विधायकों पर आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में उन्होंने जाधव से ‘‘दुर्व्यवहार’’ किया जिसके बाद उन्हें एक वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया।

ज्ञापन में कहा गया, ‘‘एमवीए (शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की महा विकास आघाडी) के सदस्यों ने दुर्व्यवहार किया और ठीकरा हमारे सिर फोड़ दिया।’’ उन्होंने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।

इसमें कहा गया, ‘‘विधानसभा में ओबीसी प्रस्ताव से जुड़े विभिन्न मुद्दों से समुदाय के लिए राजनीतिक आरक्षण का समाधान करने में मदद नहीं मिलेगी। हम मुद्दे पर बोलना चाहते थे लेकिन हमें अनुमति नहीं दी गई।’’

इस बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने विधायकों के निलंबन को जानबूझकर किया गया कृत्य करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार के खराब कार्यों का भंडाफोड़ कर रहे थे जिस कारण वह सदन में हमारे सदस्यों की संख्या कम करना चाहती थी।’’

इससे पहले दिन में राकांपा नेता और मंत्री नवाब मलिक ने भाजपा के सदस्यों पर भास्कर जाधव से दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए और इस मुद्दे पर चार बार राज्य विधानसभा को स्थगित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट