जरुरी जानकारी | महानगर गैस मुंबई में 500 करोड़ रुपये में स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गैस वितरक कंपनी महानगर गैस मुंबई में करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश से 1,000 टन प्रतिदिन कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र स्थापित करेगी।
मुंबई, नौ जून गैस वितरक कंपनी महानगर गैस मुंबई में करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश से 1,000 टन प्रतिदिन कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र स्थापित करेगी।
कंपनी ने इस संबंध में शुक्रवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
एक बयान के अनुसार, प्रस्तावित संयंत्र 1,000 टीपीडी तक भोजन एवं सब्जी के अपशिष्ट को संसाधित करेगा, जिसकी आपूर्ति बीएमसी की तरफ से की जाएगी।
अपशिष्ट को मुंबई में होटल, रेस्तरां, बेंक्वेट हॉल और बड़ी सब्जी मंडियों से इकट्ठा किया जाएगा। इसका प्रबंधन बीएमसी करेगा। इसमें एकत्रीकरण, पृथक्करण और वितरण शामिल है।
संयंत्र बनने के बाद यह एक साथ तीन समस्याओं का समाधान देगा। यह बायोमास अपशिष्ट उपचार संयंत्र, एक जैविक उर्वरक उत्पादन संयंत्र और एक हरित ईंधन उत्पादन इकाई के रूप में कार्य करेगा।
संयंत्र में बनाई गई कंप्रेस्ड गैस का शहर में वितरण किया जाएगा। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि इसमें कितनी बिजली पैदा होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)