देश की खबरें | मन की बात में महाकुंभ, गंगा स्नान के जिक्र से संत समाज उत्साहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को की गई 'मन की बात' में महाकुंभ और माघ पूर्णिमा के गंगा स्नान का जिक्र धर्मनगरी हरिद्वार के लोगों के साथ-साथ साधु संतों के लिए भी बेहद खास रहा।

हरिद्वार, 28 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को की गई 'मन की बात' में महाकुंभ और माघ पूर्णिमा के गंगा स्नान का जिक्र धर्मनगरी हरिद्वार के लोगों के साथ-साथ साधु संतों के लिए भी बेहद खास रहा।

यहां एसमजेएन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज के साथ ही बड़ी संख्या में साधु-संत और व्यापारियों ने प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुना जिसके बाद वे काफी आनंदित नजर आए।

मोदी ने हरिद्वार कुंभ और माघ पूर्णिमा के स्नान से अपनी 'मन की बात' की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री द्वारा इसका जिक्र करने से संत समाज उत्साहित दिखाई दिया और उन्होंने राज्य सरकार से दिव्य और भव्य कुंभ मेले का आयोजन कराने की उम्मीद जाहिर की।

शनिवार को माघ पूर्णिमा का स्नान था जिसमें लाखों लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई ।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि मेले में देश ही नहीं पूरी दुनियाभर से लोग अपनी श्रद्धा लेकर आते है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने खुद कुंभ मेले का ज़िक्र करके अपना संदेश दे दिया है और अब उत्तराखंड सरकार का दायित्व बनता है कि कुंभ का आयोजन अच्छा हो।’’

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कही गई जल संरक्षण की बात को बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि संत समाज उनकी इस मुहिम के साथ है और जल्द ही जल संरक्षण के लिए एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा।

निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री में आत्मविश्वास की कोई कमी नही है।

उन्होंने कहा कि तमाम विपक्षी दलों के साथ-साथ उन्हें पड़ोसी देशों के विरोध का भी सामना करना पड़ता है लेकिन आत्मविश्वास के कारण वह बार-बार जीत दर्ज करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\