जरुरी जानकारी | मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन का हरियाणा सरकार के साथ करार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में जीवन कौशल शिक्षा शुरू कराने के लिए मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ समझौता किया है।

मुंबई, नौ अगस्त हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में जीवन कौशल शिक्षा शुरू कराने के लिए मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ समझौता किया है।

इस समझौते का उद्देश्य पंचकुला, गुरुग्राम और यमुनानगर के सरकारी स्कूलों में किशोरों के समग्र विकास को बढ़ावा देकर, जीवन कौशल शिक्षा देने के लिए सरकारी स्कूल के शिक्षकों को सशक्त बनाना है।

बुधवार को एक बयान में कहा गया कि हरियाणा सरकार के तहत समग्र शिक्षा की कार्यान्वयन एजेंसी, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने एक गैर-लाभकारी संगठन मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है।

अपने कार्यक्रम के माध्यम से, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन 700 सरकारी स्कूलों में 80,000 किशोरों को लाभ पहुंचाने के लिए लगभग 1,400 शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगा।

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के सलाहकार संजय कुमार ने कहा, हरियाणा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के कार्यान्वयन के साथ दृढ़ता से जुड़ा हुआ है। हमारा मानना ​​है कि युवा दिमागों को सही कौशल के साथ सशक्त बनाना उनकी क्षमता को उजागर करने और एक उज्जवल भविष्य बनाने की कुंजी है। मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\