जरुरी जानकारी | मद्रास उच्च न्यायालय ने एसबीआई अफसरों पर की कड़ी टिप्पणी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मद्रास उच्च न्यायालय ने अग्रणी सार्वजनिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अधिकारियों में अपने ग्राहकों के प्रति प्रशासनिक दंभ दिखाने पर फटकार लगाई है।

चेन्नई, 13 नवंबर मद्रास उच्च न्यायालय ने अग्रणी सार्वजनिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अधिकारियों में अपने ग्राहकों के प्रति प्रशासनिक दंभ दिखाने पर फटकार लगाई है।

न्यायाधीश एस एम सुब्रमण्यन ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए बैंक अधिकारियों के एक बयान को लेकर कड़ा रुख दिखाया है। बैंक अफसरों ने जवाबी हलफनामे में कहा था कि स्टांप विक्रेता अपने लेनदेन के लिए किसी भी दूसरे बैंक का रुख करने के लिए स्वतंत्र हैं।

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यन ने कहा, "एसबीआई के अधिकारियों की तरफ से दायर हलफनामे में दिया गया यह बयान गैर-जिम्मेदार माना जाना चाहिए। एसबीआई सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है और उसके अधिकारी जनता के सेवक हैं। याचिकाकर्ता ट्रेजरी चालान के माध्यम से सरकार की तरफ से सरकारी खातों में पैसे जमा करते हैं।"

अदालत ने कहा कि बैंक अफसरों का यह बयान उनके प्रशासकीय दंभ को दर्शाता है और एक तरह से लोक प्रशासन को दी गई धमकी भी है। इस टिप्पणी के साथ ही अदालत ने बैंक के सहायक महाप्रबंधक को इस मामले की जांच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का आदेश भी दिया।

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यन ने कहा कि शीर्ष अधिकारियों को अपने मातहतों को ग्राहकों एवं आम नागरिकों के साथ अच्छा आचरण करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

स्टांप विक्रेताओं ने ट्रेजरी चालान के जरिये बैंक में रकम जमा करने पर उनसे नकदी अंतरण शुल्क लिए जाने को अदालत में चुनौती दी है। न्यायालय ने उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए इस शुल्क को गैरकानूनी बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\