देश की खबरें | मद्रास उच्च न्यायालय ने पुलिस अधिकारी से पूछा; वरिष्ठ ने कहा तो क्या हत्या कर देंगे?

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मद्रास उच्च न्यायालय ने बुधवार को सवाल किया कि क्या कोई पुलिस अधिकारी अपने वरिष्ठ के कहने पर किसी की हत्या कर सकता है। अदालत ने कहा कि केवल भगवान ही पुलिस विभाग को बचा सकते हैं।

चेन्नई, 20 अक्टूबर मद्रास उच्च न्यायालय ने बुधवार को सवाल किया कि क्या कोई पुलिस अधिकारी अपने वरिष्ठ के कहने पर किसी की हत्या कर सकता है। अदालत ने कहा कि केवल भगवान ही पुलिस विभाग को बचा सकते हैं।

विल्लुपुरम जिले के निलंबित एसपी डी कन्नन को यौन उत्पीड़न के मामले से मुक्त करने की अपील वाली आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पेश किये जाने पर न्यायमूर्ति पी वेलमुरुगन ने कहा कि केवल भगवान ही पुलिस विभाग को बचा सकते हैं।

इस मामले में कन्नन को दूसरे आरोपी के रूप में उद्धृत किया गया है। पहला आरोपी एक निलंबित विशेष डीजीपी है, जिस पर एक अधीनस्थ महिला आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है।

न्यायाधीश ने यह भी कहा, ''शर्म की बात है कि पुलिस विभाग में महिलाओं के साथ उस सम्मान के साथ व्यवहार नहीं किया जाता, जिसकी वे हकदार हैं।''

कन्नन के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने उस कार को रोका, जिसमें महिला एसपी 22 फरवरी को अपने वरिष्ठ के खिलाफ राज्य पुलिस प्रमुख के पास शिकायत दर्ज कराने जा रही थीं।

आज जब याचिका पेश की गई, तो कन्नन के वकील ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल ने अपने वरिष्ठ के निर्देशों का पालन किया था। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना अवज्ञा के समान होती है।

इस पर न्यायमूर्ति वेलमुरुगन ने पूछा कि अगर कन्नन को हत्या करने के लिये कहा जाए तो वह ऐसा करेंगे। केवल वैध निर्देशों का पालन किया जा सकता है।

न्यायाधीश ने कहा कि अगर कोई वरिष्ठ अधिकारी ऐसे आरोपों का सामना करता है, तो लोगों का विभाग पर भरोसा कैसे कायम रहेगा। केवल 10 प्रतिशत पुलिस अधिकारी ही अपने विवेक के अनुसार काम कर रहे हैं। इस तरह की घटनाएं सामने आना विभाग के लिए शर्म की बात है।

वकील ने याचिका खारिज होने की संभावना को देखते हुए अदालत से इसे वापस लेने की अनुमति मांगी। न्यायाधीश ने इसे खारिज करते हुए वापस लेने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट