देश की खबरें | मप्र को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 20,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश सरकार को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की अलग-अलग कंपनियों से करीब 20,000 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं जिनसे राज्य में लगभग 75,000 रोजगार पैदा होने का अनुमान है।

इंदौर, 27 अप्रैल मध्यप्रदेश सरकार को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की अलग-अलग कंपनियों से करीब 20,000 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं जिनसे राज्य में लगभग 75,000 रोजगार पैदा होने का अनुमान है।

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में ‘‘मध्यप्रदेश टेक ग्रोथ कॉनक्लेव 2025’’ में शामिल होने के बाद संवाददाताओं को बताया,‘‘इस सम्मेलन में हमें लगभग 20,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों के अमल में आने से करीब 75,000 हजार रोजगार सृजित होंगे।’’

उन्होंने बताया कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन में 500 से ज्यादा कंपनियों ने भाग लिया।

यादव ने बताया कि इस सम्मेलन के दौरान निवेशकों को एकीकृत सुविधा देने के लिए प्रोत्साहन पोर्टल पेश किया गया। इसके साथ ही, राज्य की वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति, सेमीकंडक्टर नीति, एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी नीति और ड्रोन नीति के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से जुड़े उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए अपनी अंतरिक्ष तकनीक (स्पेस-टेक) नीति बनाएगी।

यादव ने बताया कि राज्य सरकार को अलग-अलग कंपनियों से पूर्व में मिले निवेश प्रस्तावों के तहत छह प्रमुख शहरों में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पार्क विकसित करने का काम शुरू हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में तीन एकड़ पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर करीब 250 करोड़ रुपये के निवेश से आईटी पार्क विकसित किया जाएगा।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी