देश की खबरें | मध्य प्रदेश बनता जा रहा है ‘रेप कैपिटल’, मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था संभालने में विफल: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के खंडवा में एक आदिवासी महिला की दुष्कर्म के बाद हुई मौत की घटना को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि यह राज्य देश की ‘रेप कैपिटल’ और ‘शराब कैपिटल’ बनता जा रहा है तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव बतौर गृह मंत्री कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने में विफल रहे हैं।

नयी दिल्ली, 26 मई कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के खंडवा में एक आदिवासी महिला की दुष्कर्म के बाद हुई मौत की घटना को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि यह राज्य देश की ‘रेप कैपिटल’ और ‘शराब कैपिटल’ बनता जा रहा है तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव बतौर गृह मंत्री कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने में विफल रहे हैं।

पार्टी प्रकोष्ठ ‘आखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस’ के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने यह भी कहा कि इस मामले के लिए त्वरित अदालत का गठन किया जाए, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में कथित तौर पर दो लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद 45-वर्षीय एक आदिवासी महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर खालवा तहसील के रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार को हुई घटना के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भूरिया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि खंडवा की वीभत्स घटना पर प्रशासन मौन धारण किए हुए है।

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि क्या मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेलगाम हो गई है और जब मुख्यमंत्री ही खुद गृह मंत्री हैं तो क्या ऐसी घटनाएं होनी चाहिए?

भूरिया ने दावा किया कि मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद से बलात्कार की घटनाएं 18 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं और आदिवासी महिलाओं के साथ अपराध के मामले में यह आंकड़ा 26 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘राज्य की भाजपा सरकार का शराब माफियाओं और अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। मध्य प्रदेश ‘रेप कैपिटल’ और ‘शराब कैपिटल’ बनता जा रहा है।’’

भूरिया का कहना था, ‘‘इकत्तीस मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मध्य प्रदेश के भोपाल आ रहे हैं। विडंबना देखिए कि जिस प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध हो रहे हैं, बलात्कार हो रहा है, वहां महिलाओं के लिए एक 'महा महिला सम्मेलन' आयोजित किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहूंगा कि मध्य प्रदेश पहुंचने से पहले यह तय करें कि आप मध्य प्रदेश की बहनों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश को एक पूर्णकालिक गृह मंत्री दिया जाए, क्योंकि मुख्यमंत्री से गृह मंत्रालय संभल नहीं रहा है। इस मामले के लिए त्वरित अदालत का गठन किया जाए, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।’’

भूरिया ने बताया, ‘‘इस घटना के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन-सदस्यीय एक दल गठित किया है, जो इसकी पूरी जांच करेगा। हम इस मुद्दे को लेकर पूरी ताकत से लड़ेंगे।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू