देश की खबरें | मप्र: शहडोल जिले में किशोरी के अपहरण के आरोप में उप जेलर पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के शहडोल में एक उप जेलर के खिलाफ एक किशोरी का अपहरण करने और उसे होटल के कमरे में बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शहडोल (मप्र), दो मई मध्यप्रदेश के शहडोल में एक उप जेलर के खिलाफ एक किशोरी का अपहरण करने और उसे होटल के कमरे में बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी विकास सिंह शहर के बुरहार उप-कारागार से जुड़ा हुआ है।

सिंह ने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात में 17 वर्षीय लड़की को क्षेत्र के रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने में मदद करने की पेशकश की।

शहडोल के पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया सिंह उसे शहर के गांधी चौक स्थित एक होटल में ले गया। रात की गश्त पर निकली पुलिस टीम को लड़की को लगभग 30 साल के एक व्यक्ति के साथ होटल में प्रवेश करते देखकर संदेह हुआ।

श्रीवास्तव ने कहा कि थोड़ी देर बाद पुलिस ने होटल की जांच की और लड़की को एक कमरे में बंद पाया। इसके बाद पुलिस लड़की को कोतवाली थाने ले गई, जहां एक महिला अधिकारी ने उसका बयान दर्ज किया।

श्रीवास्तव ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर सिंह के खिलाफ नाबालिग लड़की का अपहरण करने और उसे अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उप जेलर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\