देश की खबरें | मध्य प्रदेश सरकार भोपाल से सिंगरौली तक विंध्य एक्सप्रेस-वे का निर्माण करेगी: मुख्यमंत्री चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की राजधानी भोपाल को सिंगरौली से जोड़ने के लिए विंध्य एक्सप्रेस-वे के निर्माण और इसके आसपास औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की बुधवार को घोषणा की।

रीवा (मध्य प्रदेश), 15 फरवरी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की राजधानी भोपाल को सिंगरौली से जोड़ने के लिए विंध्य एक्सप्रेस-वे के निर्माण और इसके आसपास औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की बुधवार को घोषणा की।

चौहान ने बुधवार को नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ रीवा में करीब 240 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट निर्माण और अन्य विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भोपाल से सिंगरौली के बीच दमोह, कटनी, रीवा और सीधी होते हुए एक्सप्रेस-वे बनाया जायेगा।

उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विंध्य एक्सप्रेस-वे के आसपास औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हाल में इंदौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के दौरान सरकार को विंध्य क्षेत्र के लिए 2.88 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए जो मालवा क्षेत्र के बाद दूसरे स्थान पर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्र के 1.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने कि राज्य और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार ने विंध्य क्षेत्र को रेल, सड़क और हवाई संपर्क दिया।

सिंधिया ने कहा कि उनके पिता दिवंगत माधवराव सिंधिया ने रीवा के लिए रेलवे संपर्क दिया जबकि उन्हें यहां हवाई अड्डा उपलब्ध कराने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि आजादी के 60 साल बाद देश में 74 हवाई अड्डे विकसित किए गए लेकिन पिछले महज नौ वर्षों में 74 हवाई अड्डे तैयार किए गए।

सिंधिया ने कहा कि रीवा में प्रस्तावित हवाई अड्डा पहले 20 सीटर विमानों के लिए था, लेकिन उन्होंने अब इसे 72 सीटर विमानों के लिए मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम-उड़ान योजना के तहत 1.15 करोड़ लोगों ने किफायती कीमत पर हवाई यात्रा का लाभ उठाया। चौहान और सिंधिया ने रीवा में 747 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी