देश की खबरें | मध्यप्रदेश : पन्ना में हीरों की नीलामी 15 मार्च से होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की उथली खदानों से प्राप्त कुल 189 नग हीरों की नीलामी यहां 15 मार्च से होगी। इनका कुल वजन लगभग 214.71 कैरेट है और अनुमानित कीमत लगभग 1.61 करोड़ रूपये आंकी गई है।

पन्ना (मप्र), 28 फरवरी मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की उथली खदानों से प्राप्त कुल 189 नग हीरों की नीलामी यहां 15 मार्च से होगी। इनका कुल वजन लगभग 214.71 कैरेट है और अनुमानित कीमत लगभग 1.61 करोड़ रूपये आंकी गई है।

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की उथली खदानों से प्राप्त कुल 189 नग हीरों की नीलामी हीरा कार्यालय संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पन्ना में की जाएगी।

पन्ना जिले के कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने रविवार को बताया कि नीलामी 15 मार्च 2021 से प्रारंभ होकर कुल हीरों की नीलामी पूर्ण होने तक शासकीय अवकाश को छोड़कर जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि यह नीलामी हीरा कार्यालय संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पन्ना में की जाएगी और प्रतिदिन सुबह नौ बजे से लेकर पूर्वाह्न 11 बजे तक हीरों का निरीक्षण किया जाएगा, तत्पश्चात उनकी बोली लगाई जाएगी।

मिश्र ने बताया कि इसमें उज्जवल, मैले एवं औद्योगिक किस्म के लगभग 189 हीरे नीलामी के लिए रखा जाएंगे, जिनका कुल वजन लगभग 214.71 कैरेट है और इनकी अनुमानित राशि लगभग 1.61 करोड़ रूपये है।

उन्होंने कहा कि इच्छुक बोलीदार 5,000 रूपये की अमानत राशि जमा करके बोली में भाग ले सकते हैं। उच्चतम बोली लगाने वाले बोलीदार को अंतिम निर्णय के तुरन्त बाद नीलामी राशि का 20 प्रतिशत तत्काल जमा करना होगा और शेष राशि 30 दिन में जमा करना अनिवार्य होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\