देश की खबरें | मध्यप्रदेश : ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कार्य शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरुओं ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर का दौरा किया। यहां ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा ''स्टैच्यू ऑफ वननेस'' के साथ भव्य संग्रहालय और अद्वैत वेदांत का एक संस्थान 'अद्वैत लोक' बनाया जाएगा।

भोपाल, 5 मई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरुओं ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर का दौरा किया। यहां ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा ''स्टैच्यू ऑफ वननेस'' के साथ भव्य संग्रहालय और अद्वैत वेदांत का एक संस्थान 'अद्वैत लोक' बनाया जाएगा।

एक विज्ञप्ति के अनुसार बहु-धातु की मूर्ति, संग्रहालय और संस्थान का काम शुक्रवार को एकता की घंटी बजाकर किया गया। इसे पारंपरिक मंदिर वास्तुकला शैली के साथ बनाया जाएगा।

विज्ञप्ति के मुताबिक इसमें 3डी होलोग्राम प्रोजेक्शन गैलरी, कलाकृतियां, एक चौड़ी स्क्रीन थिएटर और अद्वैत नर्मदा विहार नामक एक सांस्कृतिक नाव की सवारी होगी, जहां आगंतुक आदि शंकराचार्य की महान शिक्षाओं और उपाख्यानों को ध्वनि-दृश्य माध्यम से सुन व समझ सकेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अद्वैत वेदांत का श्री आदि शंकराचार्य अंतर्राष्ट्रीय संस्थान वेदांत में प्रचारित अद्भुत सिद्धांत के आगे के अध्ययन, समझ और साझा करने का केंद्र होगा।

‘स्टैच्यू ऑफ वननेस’ के प्रमुख वास्तुकार दीक्षु सी कुकरेजा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस विशाल परियोजना को सीपी कुकरेजा आर्कीटेक्ट्स द्वारा डिजाइन किया गया है।

विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया, ‘‘हम सौभाग्यशाली हैं कि प्रतिष्ठित विशेषज्ञ अपनी विशेषज्ञता स्वामी एकात्म धाम के निर्माण में दे रहे हैं। हम आशा करते हैं कि एकात्म धाम श्री आदि शंकराचार्य की शिक्षाओं को जीवित रखेगा और यह सबसे प्रतिष्ठित आध्यात्मिक स्थलों में से एक होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now