देश की खबरें | मध्य प्रदेश : महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि, जीएसटी में वृद्धि और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को मध्य प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया।

भोपाल, पांच अगस्त कांग्रेस ने आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि, जीएसटी में वृद्धि और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को मध्य प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया।

शहर में आज दोपहर में कांग्रेस ने जवाहर भवन के पास रोशनपुरा चौक पर धरना दिया जिसमें पार्टी के कई विधायकों, पूर्व सांसदों, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को राजभवन तक पैदल जाने की अनुमति नहीं दी। कांग्रेस ने अपनी मांगों का ज्ञापन राज्यपाल को देने की योजना बनाई थी।

महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र पर निशाना साधने के अलावा प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरकार देश में विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

प्रदर्शन स्थल के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे और कांग्रेस नेताओं को राजभवन की ओर जाने से रोकने के लिए भी पुलिस बल तैनात किया गया था।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बार-बार कहा कि अगर उन्होंने अवरोधकों को पार करने की कोशिश की तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बावजूद कुछ लोगों ने बैरिकेड पर चढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया जिसके परिणामस्वरुप वहां काफी कहासुनी हुई।

पीटीआई/ से बातचीत में कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता गोविंद सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विधायक और प्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल सहित अन्य ने प्रदेश के राजधानी में हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी