देश की खबरें | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर का उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मदीन यादव का मंगलवार देर रात यहां निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे।

सुलतानपुर (उप्र), 16 जुलाई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मदीन यादव का मंगलवार देर रात यहां निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे।

ब्रह्मदीन यादव के पुत्र विवेकानंद यादव ने बताया कि उनके पिता का पार्थिव शरीर मंगलवार की रात यहां से मध्यप्रदेश के रीवा के लिए एंबुलेंस से ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उन्होंने बताया, ‘‘मेरे पिता का स्वास्थ्य 27 जून की रात्रि में बिगड़ गया था। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। मेरी बहन सीमा यादव और उनके पति डॉ मोहन यादव अपनी बेटी के साथ उनका (ब्रह्मदीन यादव का) हालचाल जानने पहुंचे थे। 30 जून को हालत में सुधार के बाद उन्हें घर ले जाया गया था।’’

विवेकानंद ने बताया कि मंगलवार को अचानक उनका स्वास्थ्य फिर बिगड़ गया और जब तक परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचते, उनका देहांत हो गया। वर्ष 2023 में ब्रह्मदीन यादव की पत्नी का भी निधन हो गया था।

ब्रह्मदीन के परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री है। उनकी इकलौती बेटी सीमा का विवाह 1994 में उज्जैन में मोहन यादव से हुआ था। मूलरूप से उनका परिवार उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर जिले की भीटी तहसील के कोडड़ा डड़वा गांव से है।

विवेकानंद यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी पत्नी सीमा इस समय विदेश दौरे पर हैं। उन्हें ब्रह्मदीन के निधन की सूचना दे दी गई है और अंतिम संस्कार में उनके शामिल होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट