देश की खबरें | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने नायक जितेंद्र कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के कुन्नूर में मध्यप्रदेश की माटी के सपूत नायक जितेंद्र कुमार की तमिलनाडु में कुन्नूर के समीप बुधवार को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भोपाल,आठ दिसंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के कुन्नूर में मध्यप्रदेश की माटी के सपूत नायक जितेंद्र कुमार की तमिलनाडु में कुन्नूर के समीप बुधवार को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका सिंह रावत सहित 13 अन्य लोगों की मृत्यु हुई है।

अपने शोक संदेश में चौहान ने कहा, ‘‘तमिलनाडु के कुन्नूर में आज जिस हेलीकॉप्टर हादसे ने सीडीएस बिपिन रावत जी को हमसे छीन लिया, उसी में मध्यप्रदेश के सीहोर के पुत्र जितेंद्र कुमार ने कर्तव्य निर्वहन करते हुए अपने प्राण गंवा दिए।’’

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

एक अधिकारी ने यहां बताया कि नायक जितेंद्र कुमार मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के धामंदा गांव के रहने वाले थे और रावत के निजी सुरक्षा अधिकारियों में से एक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\