देश की खबरें | मध्यप्रदेश: आदिवासी व्यक्ति की बेल्ट से पिटाई करने के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक आदिवासी व्यक्ति की बेल्ट से कथित तौर पर पिटाई करने के लिए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

छतरपुर, 16 अक्टूबर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक आदिवासी व्यक्ति की बेल्ट से कथित तौर पर पिटाई करने के लिए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

छतरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि चार लोगों ने पुरानी रंजिश के कारण टपरियां गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की मंगलवार को पिटाई की।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 (अश्लील कृत्य) और 115 (2) (किसी व्यक्ति को चोट पहुंचाना) के अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को बेल्ट से पीटते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में हमलावर पीड़ित से कपड़े उतारने को कहते हैं और उसे बाद में निर्वस्त्र कर देते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी