देश की खबरें | मध्यप्रदेश: भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली चुनाव में जीत का जश्न मनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर भोपाल स्थित भाजपा मुख्यालय और मध्यप्रदेश के अन्य स्थानों पर शनिवार को जश्न मनाया गया।

भोपाल, आठ फरवरी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर भोपाल स्थित भाजपा मुख्यालय और मध्यप्रदेश के अन्य स्थानों पर शनिवार को जश्न मनाया गया।

भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष वी डी शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में जश्न का नेतृत्व किया। कार्यालय में मिठाइयां बांटी गईं।

शर्मा ने कहा कि भाजपा ने अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी जैसे "धोखेबाजों" को हराकर दिल्ली के लोगों की पीड़ा को समाप्त किया है।

उन्होंने कहा, "दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में अपना विश्वास व्यक्त करके भाजपा को ऐतिहासिक आशीर्वाद दिया है।"

धार शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा की जीत का जश्न मनाया।

भाजपा की जिला इकाई के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के धार जिला कार्यालय में पटाखे जलाकर जश्न मनाया।

उन्होंने बताया कि वर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा और धार विधायक नीना वर्मा के दामाद हैं।

भाजपा के एक नेता ने दावा किया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में जिन 12 सीट पर प्रचार किया था, उनमें से भाजपा ने 11 सीट पर जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड