खेल की खबरें | राष्ट्रीय खेलों के हॉकी फाइनल में मध्य प्रदेश और हरियाणा, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश आमने-सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैंपियन मध्य प्रदेश 38वें राष्ट्रीय खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा के फाइनल में गत उप विजेता हरियाणा से भिड़ेगा जबकि पुरुष वर्ग का फाइनल गत उप विजेता कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बीच खेला जाएगा।

हरिद्वार, 12 फरवरी गत चैंपियन मध्य प्रदेश 38वें राष्ट्रीय खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा के फाइनल में गत उप विजेता हरियाणा से भिड़ेगा जबकि पुरुष वर्ग का फाइनल गत उप विजेता कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बीच खेला जाएगा।

बुधवार को यहां महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र को शूट आउट में 4-1 से हराया। नियमित समय के बाद मुकाबला 1-1 से बराबर था।

दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ने झारखंड को 2-1 से शिकस्त दी।

पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में कर्नाटक ने रोमांचक शूट आउट में महाराष्ट्र को 5-4 से हराया। नियमित समय के बाद मुकाबला 2-2 से बराबर था।

दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 5-3 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

फाइनल बृहस्पतिवार को खेले जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\