देश की खबरें | मध्यप्रदेश : नगरीय निकाय चुनाव में दूसरे चरण में 72 प्रतिशत मतदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में बुधवार को हुए नगरीय निकाय के दूसरे एवं अंतिम चरण में 72 प्रतिशत मतदान हुआ।
भोपाल, 13 जुलाई मध्य प्रदेश में बुधवार को हुए नगरीय निकाय के दूसरे एवं अंतिम चरण में 72 प्रतिशत मतदान हुआ।
चुनाव अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दूसरे चरण में सभी 214 नगरीय निकायों में मतदान शांति पूर्ण रहा।
उन्होंने कहा, ‘‘कुल 72 प्रतिशत अनुमानित मतदान हुआ। इनमें 70.1 प्रतिशत महिलाओं और 73.9 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने महापौरों और पार्षदों को चुनने के लिए मतदान किया।’’
अधिकारी ने बताया कि दूसरे और अंतिम चरण में 43 जिलों में पांच नगर निगम, 40 नगरपालिका परिषद और 169 नगर परिषदों में मतदान हुआ। यह मतदान मुरैना, रीवा, कटनी, देवास एवं रतलाम जिलों में हुआ।
उन्होंने कहा कि भोपाल एवं इंदौर सहित अन्य जिलों में छह जुलाई को नगरीय निकाय के प्रथम चरण में 133 नगरीय निकायों में कुल 61 प्रतिशत मतदान हुआ था।
अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में हुए मतदान की मतगणना 17 जुलाई को और दूसरे चरण में हुए मतदान की मतगणना 20 जुलाई को होगा।
रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)