देश की खबरें | मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्ति किये गए मधुप व्यास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम सरकार ने मधुप व्यास को नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आइजोल, 12 मई मिजोरम सरकार ने मधुप व्यास को नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 2000 बैच के आईएएस अधिकारी व्यास को मिजोरम सरकार का सचिव, निर्वाचन विभाग प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए चुनाव इस साल के अंत में होने हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मिजोरम को एक साल बाद नया सीईओ मिला है, क्योंकि पिछले साल अप्रैल से यह पद खाली था।’’

वर्तमान विधानसभा में, सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के 28 सदस्य हैं, जबकि मुख्य विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के पास छह विधायक हैं, कांग्रेस के पास पांच और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक विधायक है।

एमएनएफ भाजपा के नेतृत्व वाले नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस की घटक है और केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का हिस्सा है, लेकिन पार्टी का राज्य में भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\