देश की खबरें | वायनाड में लग्जरी कार, हाइब्रिड गांजा और 96,000 रुपये जब्त, दो लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के वायनाड जिले में बीएमडब्ल्यू कार में उच्च गुणवत्ता वाला गांजा ले जाते समय एक पुरुष और एक महिला को पकड़ लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
वायनाड, तीन मई केरल के वायनाड जिले में बीएमडब्ल्यू कार में उच्च गुणवत्ता वाला गांजा ले जाते समय एक पुरुष और एक महिला को पकड़ लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान के फजल (24) और शिंसिथा (23) के रूप में हुई है, जो पड़ोसी कन्नूर जिले में रहते हैं और उनमें दोस्ती का रिश्ता है।
वेल्लामुंडा पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को मोथक्कारा में फजल और शिंसिथा के पास से 20.8 ग्राम हाइब्रिड गांजा, 96,290 रुपये नकद, मोबाइल फोन और उनकी लग्जरी कार जब्त की गई।
नियमित वाहन जांच के दौरान गिरफ्तारियां की गईं।
पुलिस के मुताबिक, कार के अंदर दो थैलों में गांजा मिला।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने निजी इस्तेमाल और बिक्री दोनों के लिए बेंगलुरु से गांजा खरीदा था।
मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)