जरुरी जानकारी | लग्जरी ब्रांड जारा का राजस्व 61 प्रतिशत बढ़ा, 148.76 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लग्जरी फैशन ब्रांड 'जारा' का स्वामित्व रखने वाली कंपनी इंडिटेक्स को भारत में वित्त वर्ष 2021-22 में 148.76 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। इस अवधि में कंपनी का राजस्व 61 प्रतिशत बढ़कर 1,815 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 12 जून लग्जरी फैशन ब्रांड 'जारा' का स्वामित्व रखने वाली कंपनी इंडिटेक्स को भारत में वित्त वर्ष 2021-22 में 148.76 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। इस अवधि में कंपनी का राजस्व 61 प्रतिशत बढ़कर 1,815 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

टाटा समूह की खुदरा इकाई ट्रेंट लिमिटेड की सालाना रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। भारत में जारा के स्टोर का संचालन ट्रेंट और इंडिटेक्स का संयुक्त उद्यम करता है।

इंडिटेक्स ट्रेंट रिटेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आईटीआरआईपीएल) को वित्त वर्ष 2020-21 में 41 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। महामारी की वजह से समान अवधि में इसका राजस्व 28.3 प्रतिशत घटकर 1,126 करोड़ रुपये रह गया था।

आईटीआरआईपीएल में स्पेन के इंडिटेक्स समूह की 51 प्रतिशत और ट्रेंट की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, "समीक्षा के तहत बीते वित्त वर्ष के दौरान जारा ब्रांड का राजस्व बढ़कर 1,815 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।" फिलहाल देश के 11 शहरों में जारा ब्रांड के 21 स्टोर संचालित किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू