देश की खबरें | उत्तर-पश्चिम भारत में बृहस्पतिवार तक ‘लू’ का प्रकोप जारी रहने की संभावना : मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की ओर से चल रही शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार तक ‘लू’ चलना जारी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को यह कहा।

नयी दिल्ली, छह जून पाकिस्तान की ओर से चल रही शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार तक ‘लू’ चलना जारी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को यह कहा।

देश में उत्तर प्रदेश के बांदा और फतेहगढ़ सबसे गर्म स्थान रहें, जहां अधिकतम तापमान क्रमशः 46.8 डिग्री सेल्सियस और 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा अधिकतम 46.3 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि मध्य प्रदेश के खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बृहस्पतिवार तक पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में लू चलने का अनुमान है।

मौसम कार्यालय ने अगले दो दिनों के लिए ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और उत्तर झारखंड में लू चलने का अनुमान जताया है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 मई को केरल पहुंचा था और मंगलवार से इसके गति पकड़ने तथा आगे बढ़ने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज