देश की खबरें | केरल में महिला से बलात्कार और फिर उसकी हत्या करने के आरोप में लकड़ी का व्यापारी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपने प्रेमी के घर में करीब दो साल पहले मृत मिली 26 वर्षीय महिला की मौत का मामला आखिरकार केरल पुलिस की अपराध शाखा ने हल कर लिया है और 39 साल के एक व्यक्ति को महिला के साथ बलात्कार करने तथा उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पतनमथिट्टा (केरल), 26 अक्टूबर अपने प्रेमी के घर में करीब दो साल पहले मृत मिली 26 वर्षीय महिला की मौत का मामला आखिरकार केरल पुलिस की अपराध शाखा ने हल कर लिया है और 39 साल के एक व्यक्ति को महिला के साथ बलात्कार करने तथा उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
अपराध शाखा ने सोमवार को आरोपी नसीर को कोट्टंगल गांव से गिरफ्तार किया, जो एक लकड़ी का व्यापारी है। नसीर पर महिला के साथ ‘‘बर्बरता से बलात्कार करने और फिर उसकी हत्या करने’’ का आरोप है। महिला अपने पति से अलग होने के बाद अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। घटना के दिन आरोपी महिला के प्रेमी के घर लकड़ी के किसी सौदे की बात करने गया था।
अधिकारियों के अनुसार, मौके से एकत्रित किए गए साक्ष्यों से आरोपी का डीएनए मिलाने के बाद मामला हल किया गया। महिला का शव 15 दिसंबर 2019 को अपने प्रेमी के घर में लटका मिला था। स्थानीय पुलिस पहले मामले की जांच आत्महत्या के पहलू को ध्यान में रखकर कर रही थी।
मामले की जांच पिछले साल फरवरी में अपराध शाखा को सौंप दी गई थी और उसकी ही डीएनए सहित अन्य विज्ञान आधारित जांच में महिला के साथ बलात्कार होने और फिर उसे छत से लटकाने की पुष्टि हुई।
स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच के दौरान महिला के प्रेमी और एक ऑटो रिक्शा चालक को भी शक के बिनाह पर हिरासत में लिया था। हालांकि अपराध शाखा की जांच में सामने आया कि आरोपी नसीर है। घटना के समय महिला का प्रेमी और उसके पिता घर पर नहीं थे।
अधिकारियों ने बताया कि डीएनए जांच में नसीर के महिला के साथ बलात्कार करने की पुष्टि हुई है। जांच में पता चला कि आरोपी ने महिला के साथ बर्बरता से बलात्कार किया, उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और फिर उसे घर की छत से लटका दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)