देश की खबरें | लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव : ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की बढ़त बरकरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (डेटलाइन में सुधार के साथ रिपीट)
(डेटलाइन में सुधार के साथ रिपीट)
लुधियाना, 23 जून पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी है और आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु से 2,286 मतों के अंतर से आगे हैं।
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से यह जानकारी प्राप्त हुई है।
मतगणना के 14 में से छह चरणों के बाद अरोड़ा को 14,486 और आशु को 12,200 वोट मिले हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी जीवन गुप्ता कुछ देर के लिए आशु से आगे रहने के बाद अब फिर तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उन्हें 10,703 वोट मिले हैं। शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार परोपकार सिंह घुम्मण 3,283 मतों के साथ चौथे स्थान पर हैं।
उपचुनाव के लिए 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
इस विधानसभा सीट पर 19 जून को हुए उपचुनाव में डाले गए मतों की गिनती यहां खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में स्थापित एक केंद्र में सुबह आठ बजे शुरू हुई।
‘आप’ के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी और यहां चुनाव आवश्यक हो गया था।
उपचुनाव में 51.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2022 के विधानसभा चुनाव में दर्ज 64 प्रतिशत मतदान से काफी कम है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)