देश की खबरें | लुधियाना फैक्टरी हादसा : एक और श्रमिक की मौत, बचाव कार्य जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के लुधियाना में फैक्टरी की इमारत ढहने की घटना में एक और श्रमिक की मौत हो गई। इस बीच बचाव अभियान अब भी जारी है क्योंकि एक अन्य श्रमिक के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

लुधियाना, नौ मार्च पंजाब के लुधियाना में फैक्टरी की इमारत ढहने की घटना में एक और श्रमिक की मौत हो गई। इस बीच बचाव अभियान अब भी जारी है क्योंकि एक अन्य श्रमिक के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बताया कि रविवार को श्रमिक का शव मलबे से बाहर निकाला गया। इसी के साथ घटना में जान गंवाने वालों की संख्या दो हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर शाम यहां ‘फोकल प्वाइंट’ क्षेत्र में एक कपड़ा फैक्टरी की इमारत ढह गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीम, पुलिस, अग्निशमन विभाग और नगर निगम के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रही हैं।

सूत्रों ने बताया कि फैक्टरी में मरम्मत का काम किया जा रहा था कि तभी एक खंभा गिर गया।

इस संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी ने पूर्व में कहा था कि इमारत गिरने से पहले एक जोरदार आवाज सुनी गई थी।

जिला उपायुक्त जितेंद्र जोरवाल ने रविवार को बताया कि घटना में दो श्रमिकों की मौत हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे हुई इस घटना के बाद मलबे में फंसे एक श्रमिक को ढूंढने के लिए बचाव अभियान अब भी जारी है।

उन्होंने बताया कि मलबे की मात्रा काफी अधिक होने के कारण बचाव दल फावड़े आदि की मदद से इसे सावधानीपूर्वक हटा रहे हैं।

उपायुक्त जोरवाल ने बताया कि घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा, जबकि सरकार घटना में घायल हुए श्रमिकों का चिकित्सा व्यय वहन करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\