LSG vs MI IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को दिया 145 रन का टारगेट, मोहसिन खान ने झटके 2 विकेट

अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में मंगलवार को मुंबई इंडियंस को सात विकेट पर 144 रन पर रोक दिया.

लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

LSG vs MI IPL 2024 Live Inning Updates: लखनऊ, 30 अप्रैल अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में मंगलवार को मुंबई इंडियंस को सात विकेट पर 144 रन पर रोक दिया. पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई मुंबई ने पावरप्ले के भीतर ही चार विकेट गंवा दिये. निहाल वढेरा (46) और ईशान किशन (32) पांचवें विकेट के लिये 53 रन की साझेदारी करके भी टीम को बड़ा स्कोर नहीं दे सके. टिम डेविड ने 18 गेंद में 35 रन बनाये जिसमें आखिरी ओवर में बनाये गए 17 रन शामिल थे. मुंबई का शीर्षक्रम बुरी तरह नाकाम रहा और पहले छह ओवर में चार विकेट 28 रन पर गिर गए. यह इस सत्र में पावरप्ले में दूसरा न्यूनतम स्कोर है. यह भी पढ़ें: बेहतरीन गेंदबाजी से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने मुंबई इंडियंस को 144 रनों पर रोका, नेहल वढेरा और ईशान किशन ने बचाई एमआई की लाज

रोहित शर्मा को बायें हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने आउट किया जबकि सूर्यकुमार यादव का विकेट मार्कस स्टोइनिस ने लिया. रवि बिश्नोई के सटीक थ्रो पर तिलक वर्मा अपना विकेट गंवा बै. कप्तान हार्दिक पंड्या को नवीनुल हक ने खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया, मुंबई का स्कोर 5 . 2 ओवर के बाद चार विकेट पर 27 रन था.

लखनऊ ने पावरप्ले में स्टोइनिस का बखूबी इस्तेमाल किया जिन्होंने तीन ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया. चोट से उबरकर वापसी कर रहे तेज गेंदबाज मयंक यादव की गेंद पर एश्टोन टर्नर ने डीप स्क्वेयर लेग में ईशान किशन का कैच टपकाया.

ईशान और निहाल वढेरा ने पांचवें विकेट के लिये अर्धशतकीय साझेदारी की. सात ओवर बाकी रहते ईशान ने बिश्नोई की गुगली पर विकेट गंवा दिया. वहीं वढेरा ने 15वें ओवर में यादव की धुनाई करते हुए दो छक्के और एक चौका जड़ा. मोहसिन ने वढेरा को यॉर्कर पर पवेलियन भेजा. टिम डेविड ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया. मोहम्मद नबी के एक शॉट पर यादव को चोट लगी और उन्हें तुरंत मैदान से जाना पड़ा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड