देश की खबरें | लखनऊ की अदालत ने ‘शाइन ग्रुप’ के प्रवर्तक को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखनऊ की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने जमाकर्ताओं के साथ 800 से 1,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में शहर स्थित ‘शाइन सिटी ग्रुप’ के मुख्य प्रवर्तक राशिद नसीम को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह जानकारी दी।

लखनऊ, दो मई लखनऊ की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने जमाकर्ताओं के साथ 800 से 1,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में शहर स्थित ‘शाइन सिटी ग्रुप’ के मुख्य प्रवर्तक राशिद नसीम को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह जानकारी दी।

संघीय जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि अदालत ने भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम (एफईओए) 2018 की धारा 12 (1) के तहत 30 अप्रैल को आदेश जारी किया।

एफईओए का उद्देश्य उन लोगों को न्याय के दायरे में लाना है जो कम से कम 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के बाद कानून के शिकंजे से बचने के लिए भारत से भाग गए हैं।

इस आदेश के साथ एजेंसी अब लगभग 128 करोड़ रुपये की संपत्ति को ‘‘जब्त’’ करने की दिशा में आगे बढ़ सकती है, जिसे उसने कंपनी, उसके प्रवर्तकों और अन्य के खिलाफ धनशोधन जांच के हिस्से के रूप में कुर्क किया था।

यह जांच धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक मामले से संबंधित हैं। ईडी ने नसीम और शाइन सिटी समूह की कंपनियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से दर्ज की गई 554 प्राथमिकियों पर संज्ञान लिया था।

ईडी ने कहा, ‘‘ प्राथमिकी में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है, जिसमें अधिक रिटर्न का वादा करके फर्जी रियल एस्टेट योजनाओं और मल्टी लेवल मार्केटिंग के जरिए 800 से 1,000 करोड़ रुपए एकत्र किए गए। निवेशकों के साथ धोखा किया गया।’’

ईडी के अनुसार नसीम ने ‘‘जानबूझकर’’ जांच से बचने की कोशिश की, समन जारी होने के बावजूद पेश नहीं हुआ, नेपाल के रास्ते भारत से फरार हो गया और अब वह दुबई में रह रहा है।

इसमें कहा गया है कि गैर-जमानती वारंट, लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) और इंटरपोल रेड नोटिस जारी होने के बावजूद नसीम ने आपराधिक कार्यवाही का सामना करने के लिए भारत लौटने से ‘‘इनकार’’ कर दिया।

इसके बाद ईडी ने एफईओए के तहत नसीम को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने संबंधी अर्जी दाखिल की।

ईडी ने कहा, ‘‘ राशिद नसीम को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है और 127.98 करोड़ रुपये मूल्य की जब्त संपत्तियों को कुर्क करने की कार्यवाही अब कानून के अनुसार की जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\