जरुरी जानकारी | एलएंडटी को घरेलू बाजार में मिले कई ठेके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बुनियादी संरचना और इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने बुधवार को कहा कि उसे घरेलू बाजार में विभिन्न क्षेत्रों से कई ठेके मिले हैं। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि ये ठेके कितने के हैं।

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर बुनियादी संरचना और इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने बुधवार को कहा कि उसे घरेलू बाजार में विभिन्न क्षेत्रों से कई ठेके मिले हैं। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि ये ठेके कितने के हैं।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि ये ठेके ‘बड़ी’ श्रेणी के हैं। बड़ी श्रेणी के ठेके 2,500 करोड़ रुपये से पांच हजार करोड़ रुपये तक के होते हैं।

यह भी पढ़े | झारखंड हाईकोर्ट ने फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी CRPF के सहायक कमांडेंट के खिलाफ उत्पीड़क कार्रवाई पर लगाई रोक.

कंपनी ने कहा, ‘‘एलएंडटी की निर्माण इकाई को विभिन्न श्रेणियों में प्रतिष्ठित ग्राहकों से ठेके मिले हैं। इसके अलावा भवन एवं कारखाना इकाई को मुंबई में एक कार्यालय व एक आवासीय परियोजना तैयार करने के लिये ठेका मिला है। कारखाना इकाई को मुंबई में भंडारण रसद पार्क के डिजायन व निर्माण के लिये भी ठेका मिला है। इसके साथ ही कारखाना इकाई को ओडिशा में चार हजार टन प्रति दिन की क्षमता वाले क्लिंकर संयंत्र का निर्माण करने का भी ठेका मिला है।’’

कंपनी को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में पहले से चल रही परियोजनाओं में अतिरिक्त ठेके मिले हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनिया में कोरोना के मामले 4 करोड़ के पार, 11.23 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

कंपनी ने कहा कि उसके जल एवं अपशिष्ट शोधन व्यवसाय को पंजाब वाटर सप्लाय एंड सीवरेज बोर्ड से पाटियाला शहर में जलापूर्ति परियोजना तैयार करने का ठठेका मिला है। इस इकाई को गुजरात वाटर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से नावडा-चावंड जल संचरण पाइपलाइन परियोजना के डिजाइन, निर्माण और संचालन का भी ठेका मिला है।

इसके अलावा, बेंगलुरू वाटर सप्लाय एंड सीवरेज बोर्ड से जमीनी स्तर के जलाशयों के निर्माण का भी ठेका प्राप्त हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\