जरुरी जानकारी | एलएंडटी रियल्टी मुंबई क्षेत्र में 8,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेगी विकास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लार्सन एंड टुब्रो की जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी इकाई एलएंडटी रियल्टी मुंबई क्षेत्र में 8,000 करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाओं का संयुक्त रूप से विकास करेगी। कंपनी ने इसके लिये समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई लार्सन एंड टुब्रो की जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी इकाई एलएंडटी रियल्टी मुंबई क्षेत्र में 8,000 करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाओं का संयुक्त रूप से विकास करेगी। कंपनी ने इसके लिये समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

एलएंडटी रियल्टी ने सोमवार को बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने दक्षिण मुंबई, पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्रों और ठाणे में 8,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के संयुक्त रूप से विकास को लेकर पक्का समझौता किया है।’’

हालांकि, उसने उन कंपनियों का नाम नहीं बताया जिनके साथ समझौते किये गये हैं।

एलएंडटी रियल्टी ने कहा कि यह कंपनी की महानगरों में अपनी स्थिति मजबूत करने की योजना का हिस्सा है। कंपनी की अगले पांच साल में 50 लाख वर्ग फुट क्षेत्र जोड़ने की योजना है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीकांत जोशी ने कहा, ‘‘हम अपनी पहुंच बढ़ाने को प्रतिबद्ध हैं और निरंतर नये बाजारों की ओर देख रहे हैं।’’

बयान के अनुसार, दक्षिण मुंबई में कंपनी पांच एकड़ जमीन पर रिहायशी परियोजना का विकास करेगी। वहीं पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र में परियोजना अंधेरी में स्थित है। वहां कंपनी रिहायशी परिसर और आधुनिक ‘शॉपिंग’ परिसर स्थापित करेगी। ठाणे परियोजना में कंपनी छह एकड़ भूखंड पर रिहायशी परियोजना विकसित करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\