देश की खबरें | उपराज्यपाल ने प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी पंडितों के खिलाफ बल प्रयोग की जांच के आदेश दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के खिलाफ किए गए कथित बल प्रयोग की जांच के आदेश दिए हैं। ये कश्मीरी पंडित कर्मचारी अपने सहयोगी राहुल भट्ट की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।

श्रीनगर, 15 मई जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के खिलाफ किए गए कथित बल प्रयोग की जांच के आदेश दिए हैं। ये कश्मीरी पंडित कर्मचारी अपने सहयोगी राहुल भट्ट की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।

कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने में प्रशासन की कथित विफलता और हत्या के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को बडगाम के शेखपुरा में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े थे।

सरकार ने राहुल भट्ट की हत्या की जांच के आदेश दिए हैं और इसके लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

उपराज्यपाल सिन्हा ने रविवार को कहा, “राहुल भट्ट की हत्या के जरिए लोगों में भय और आतंक का माहौल बनाने की कोशिश की गयी। वह बहुत अच्छा कर्मचारी था। हमने इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी सभी पहलुओं से इस मामले की जांच करेगी।’’

उन्होंने कहा कि एसआईटी प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग की भी जांच करेगी।

सिन्हा ने कहा, ‘‘कश्मीरी पंडितों पर बल प्रयोग के इस्तेमाल की भी जांच की जाएगी। एक सप्ताह के भीतर इनकी तैनाती सुरक्षित स्थानों पर कर दी जाएगी। उनकी कुछ और शिकायतें हैं, उन पर भी गौर किया जाएगा। हम उनके दर्द और समस्याओं को समझते हैं।”

उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित कर्मचारी जहां भी रहेंगे, प्रशासन की ओर से उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

उपराज्यपाल ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के खिलाफ बल प्रयोग की कोई जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि राहुल भट्ट की लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार को हत्या कर दी थी।

उन्होंने कश्मीरी पंडित कर्मचारियों से कुछ समय के लिए धैर्य रखने की अपील करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से ले रहा है।

उन्होंने कहा, “मैं सभी राजनेताओं और राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम लोगों से भी अपील करता हूं कि यह एकजुट रहने का समय है ताकि शांतिपूर्ण माहौल बना रहे। कुछ लोग जम्मू-कश्मीर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि उनकी कोशिश कामयाब नहीं होगी। राहुल भट्ट की हत्या में शामिल दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। पुलिस अन्य आतंकवादियों की तलाश कर रही है।’’

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘मैं सभी राजनीतिक दलों से अपील करता हूं कि इन हत्याओं की घटनाओं में शामिल तत्वों के सामाजिक बहिष्कार की अपील जारी करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी