देश की खबरें | उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ बचाव अभियान की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल ने शनिवार को उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमें अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास चल रहे बचाव एवं राहत अभियान की समीक्षा की गई।

श्रीनगर, नौ जुलाई जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल ने शनिवार को उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमें अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास चल रहे बचाव एवं राहत अभियान की समीक्षा की गई।

उल्लेखनीय है कि गुफा के पास शुक्रवार को बदल फटने से 16 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि अब भी कई घायल व लापता हैं।

इस बैठक में थलसेना, पुलिस, वायुसेना और नागरिक प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया और बैठक शुरू होने से पहले कल की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो मिनट का मौन रखा।

आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. औजला और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने उपराज्यपाल को पवित्र गुफा के पास चल रहे बचाव अभियान की जानकारी दी।

जीओसी ने बताया कि बचाव और राहत अभियान में लगी एजेंसियां सर्वोत्तम समन्वय के साथ काम कर रही हैं और उनके पास मलबा साफ करने के उपकरण हैं।

उप राज्यपाल ने कहा कि मलबा को यथाशीघ्र हटाने की कोशिश की जानी चाहिए। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि अधिकतर घालयों को पहले ही अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि कुछ लोगों को श्रीनगर के बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है और उन्हें भी 24 घंटों में छुट्टी दे दी जाएगी।

सिन्हा ने कहा, ‘‘मैं अनुरोध करता हूं कि यात्री शिविरों में ही रहें। प्रशासन उनको आराम से रहने के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करा रहा है। हम यात्रा को यथाशीघ्र बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\