देश की खबरें | उपराज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने जम्मू में अमरनाथ यात्री निवास की आधारशिला रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को 'अमरनाथ यात्री निवास' और 'आपदा प्रबंधन केंद्र' की संयुक्त रूप से आधारशिला रखी।

जम्मू, छह जून केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को 'अमरनाथ यात्री निवास' और 'आपदा प्रबंधन केंद्र' की संयुक्त रूप से आधारशिला रखी।

उप राज्यपाल ने कहा कि 'तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड' (ओएनजीसी) ने 'निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व' (सीएसआर) के तहत अमरनाथ यात्री निवास के निर्माण के लिए 51 करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन प्रदान किया।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए बुनियादी ढांचों को तेजी से विकसित किया जा रहा है।

उप राज्यपाल ने बताया कि रामबन जिले के चंदरकोट में एक परिसर का निर्माण पहले ही किया जा चुका है और यात्रियों के लिये सुगम और आरामदायक तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के और भी परिसर बनाने की योजना बनाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि यहां मोबाइल टावर लगाने और तीर्थयात्रियों के लिए मार्ग तैयार करने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) लगातार प्रयास कर रही हैं।

केंद्रीय मंत्री पुरी ने "इस महत्वपूर्ण" अवसर का हिस्सा बनने के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यात्री निवास में 54 कमरे और 18 डॉरमेट्री बनाए जाएंगे।

आवास और शहरी मामलों के मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के निर्माण के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

उप राज्यपाल के मुताबिक, इस परिसर में एक बार में 2,500 तीर्थयात्री बैठ सकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू