जरुरी जानकारी | एलएंडटी को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में मिला 2,500 करोड़ रुपये तक का ठेका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निर्माण एवं अभियांत्रिकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने शुक्रवार को कहा कि उसे मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना के लिये 2,500 करोड़ रुपये तक का एक ठेका मिला है।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी निर्माण एवं अभियांत्रिकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने शुक्रवार को कहा कि उसे मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना के लिये 2,500 करोड़ रुपये तक का एक ठेका मिला है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया, ‘‘एलएंडटी कंस्ट्रक्शन के भारी असैन्य बुनियादी संरचना कारोबार ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के दो पैकेजों से एक महत्वपूर्ण ठेका हासिल किया है।’’

हालांकि कंपनी ने ठेके की राशि की जानकारी नहीं दी है, लेकिन उसने इसे महत्वपूर्ण श्रेणी का बताया है। इस श्रेणी के ठेके एक हजार करोड़ रुपये से 2,500 करोड़ रुपये तक के होते हैं।

कंपनी ने कहा कि इस ठेके के तहत उसे 28 पुलों की खरीद, निर्माण, संयोजन, पेंट और परिवहन का काम मिला है।

बीएसई पर एलएंडटी का शेयर 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,337.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट