विदेश की खबरें | पाकिस्तान में करीब एक महीने बाद कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे कम मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में लगभग एक महीने बाद शुक्रवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे कम 2,775 मामले दर्ज किए गए। नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 1,95,745 हो गए हैं।

इस्लामाबाद, 26 जून पाकिस्तान में लगभग एक महीने बाद शुक्रवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे कम 2,775 मामले दर्ज किए गए। नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 1,95,745 हो गए हैं।

एक दिन में सबसे ज्यादा 6,825 नये मामले 13 जून को सामने आए थे। वहीं 29 मई को, पाकिस्तान में सबसे कम 2,429 मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़े | लगातार आक्रामक हो रही चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को स्वीकार करने का तर्क बेतुका है: माइक पोम्पिओ.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 59 लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 3,962 हो गई है।

अब तक 84,168 मरीज बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | COVID-19 से निपटने की योजना में कोयले को शामिल करने का कोई कारण नहीं है: संयुक्त राष्ट्र महासचिव.

कोविड-19 के सबसे अधिक 75,168 मरीज सिंध में हैं। इसके बाद पंजाब में 71,987, खैबर पख्तूनख्वा में 24,303, इस्लामाबाद में 11,981, बलोचिस्तान में 9,946, गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,398 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 962 मरीज हैं।

अब तक अधिकारियों ने 11,93,017 नमूनों की जांच की है जिसमें से 21,041 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटों में की गई है।

इस बीच, पाकिस्तान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से आगामी ईद-उल-अजहा के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने में मदद मांगी है, जब कुर्बानी के लिए जानवरों को बेचे जाने के लिए देश भर में मवेशी बाजार लगते हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक जफर मिर्जा ने डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अहमद अल मंधारी और उनकी टीम के साथ वीडियो लिंक के जरिए बृहस्पतिवार को हुई बैठक में दिशा-निर्देश तैयार करने के लिए मदद मांगी।

मिर्जा ने कहा कि पाकिस्तान ठोस एवं समन्वित राष्ट्रीय प्रतिक्रिया के जरिए कोविड-19 से लड़ रहा है।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस संकट से निपटने के अपने सरकार के तरीके का यह कहते हुए बचाव किया कि बीमारी की शुरुआत के बाद से ही आधिकारिक नीतियों में कोई भ्रम या विरोधाभास नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\