देश की खबरें | धौलपुर में प्रेमी ने युवती के परिवार को दी गोली मारने की धमकी, पुलिस पर चलाई गोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के धौलपुर में बृहस्पतिवार को एक प्रेमी एक युवती के घर में घुस आया और उसने युवती को उसके साथ नहीं भेजने पर उसके परिवार को गोली मारने की धमकी दी।

धौलपुर (राजस्थान), 18 फरवरी राजस्थान के धौलपुर में बृहस्पतिवार को एक प्रेमी एक युवती के घर में घुस आया और उसने युवती को उसके साथ नहीं भेजने पर उसके परिवार को गोली मारने की धमकी दी।

उसने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर भी गोली चलाई, लेकिन इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ और पुलिस के कमांडो ने उसे काबू कर लिया।

धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह ने कहा, ‘‘आरोपी आकाश गुर्जर (22) एक युवती के घर पहुंचा और उसके परिजनों को धमकी दी। उसके पास देसी पिस्तौल थी। उसने युवती से परिजन को धमकी दी कि यदि उन्होंने युवती को उसके साथ नहीं भेजा, तो वह उन्हें गोली मार देगा।’’

पुलिस ने बताया कि इसके बाद परिजन एक कमरे के अंदर भागे और उन्होंने दरवाजा बंद कर पुलिस अधीक्षक को फोन किया, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और त्वरित कार्रवाई दल को घटनास्थल पर तुरंत भेजा गया।

सिंह ने बताया कि आरोपी के पुलिस पर गोलीबारी की लेकिन गोली किसी को लगी नहीं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कमांडो ने आरोपी को काबू कर लिया।

उन्होंने कहा कि यह इलाका बहुत आबादी वाला है, ऐसे में गोलीबारी से अन्य लोगों का जीवन खतरे में पड़ सकता था।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ निहालगंज थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड