IPL: क्रिस गेल ने कहा, विराट का जुनून पसंद है, उनके साथ बल्लेबाजी करना शानदार था

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के जुनून और उनके काम करने के तरीके की प्रशंसा करने साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) में खेलने के दौरान दोनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा को याद किया.

क्रिस गेल (File Photo)

नयी दिल्ली, 26 मार्च वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के जुनून और उनके काम करने के तरीके की प्रशंसा करने साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) में खेलने के दौरान दोनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा को याद किया. गेल और कोहली ने आईपीएल में कई सत्र एक साथ बिताये जिसमें वे प्रतिद्वंद्वी टीम के बल्लेबाजों पर हावी रहते और चिन्नास्वामी स्टेडियम में दर्शकों का मनोरंजन करते जिसमें वे कम से कम 10 शतकीय भागीदारियां निभा चुके हैं. यह भी पढ़ें: आंद्रे रसेल का शानदार रहा है आईपीएल करियर, पढ़ें  रिकॉर्ड्स और उनसे जुड़े आँकड़े

गेल ने कहा, ‘‘विराट के साथ बल्लेबाजी करना शानदार था। मुझे उनका खेल के प्रति जुनून बहुत पसंद है. मुझे उनका जुनून, उनका काम करने का तरीका पसंद है, यह शानदार है. आपको इसके लिये उन्हें श्रेय देना होगा और वह अपने प्रदर्शन से इसे दर्शाना चाहता है.’’

‘जियो सिनेमा’ पर उपलब्ध ‘माई टाइम विद विराट’ एपिसोड में गेल ने कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के अनुभवों के बारे में बात की.

गेल ने कहा, ‘‘विराट और अन्य खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना हमेशा ही खुशनुमा रहा है. मैंने हमेशा आनंद उठाया है, डांस किया है और इसी तरह की चीजें हुई हैं.’’

आरसीबी अपने पूर्व खिलाड़ियों गेल और एबी डिविलियर्स को फ्रेंचाइजी में उनके योगदान के लिए सम्मानित कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड