देश की खबरें | प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थरियांव थानाक्षेत्र के दिहुली गांव के नजदीक मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे दोनों की मौत हो गयी ।

जियो

फतेहपुर (उप्र), 16 जून थरियांव थानाक्षेत्र के दिहुली गांव के नजदीक मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे दोनों की मौत हो गयी ।

पुलिस के अनुसार युवक और युवती आपस में रिश्तेदार थे इसलिए दोनों के परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे । संभवतः इसी से परेशान होकर प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या की ।

यह भी पढ़े | बिहार : एसएसपी आवास पर तैनात पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

फतेहपुर नगर के पुलिस उपाधीक्षक कपिलदेव मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर सुबह करीब नौ बजे दिहुली गांव पहुंची पुलिस को एक युवक और एक युवती अचेतावस्था में मिले। दोनों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया ।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने युवक को मृत लाया घोषित कर दिया जबकि युवती की करीब दो घंटे बाद मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | Coronavirus in India: कोरोना के बढ़ते केसों के बीच राहत की खबर, रिकवरी रेट बढ़कर 52.47 फीसदी हुआ.

थरियांव थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दोनों सोमवार रात से अपने-अपने घरों से गायब थे ।

पीड़ितों के परिजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच पिछले कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था । दोनों आपस में शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे । संभवतः इसी परेशान होकर दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी ।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से शादी रचाने से संबंधित कुछ सामग्री मिली है, जिससे प्रतीत होता है कि दोनों ने पहले गंधर्व विवाह रचाया, फिर बाद में कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

कुमार ने बताया कि दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और मामले में आगे की जांच की जा रही है ।

सं अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड