देश की खबरें | प्रियंका चोपड़ा अभिनीत ‘लव अगेन’12 मई, 2023 को रिलीज होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रियंका चोपड़ा जोनास और सैम ह्यूगन की हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ अब 12 मई, 2023 को रिलीज होगी। सोनी पिक्चर्स इंडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, तीन नंवबर प्रियंका चोपड़ा जोनास और सैम ह्यूगन की हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ अब 12 मई, 2023 को रिलीज होगी। सोनी पिक्चर्स इंडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस फिल्म की पटकथा जिम स्ट्रॉस ने लिखी है और उन्होंने ही इसका निर्देशन किया है। इस अमेरिकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म की रिलीज़ में पहले भी कईं बार देरी हो चुकी है। पूर्व में यह 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी।

सोनी पिक्चर्स इंडिया ने बृहस्पतिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म की रिलीज की तारीख की जानकारी दी।

स्टूडियो ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह तारीख है। प्रियंका चोपड़ा, सैम ह्यूगन, सेलीन डियोन अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी ‘लव अगेन’12 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सेलीन डायोन इसमें नया संगीत पेश कर रही है।।’’

प्रियंका की फिल्म 2016 में रिलीज हुई जर्मन फिल्म ‘एसएमएस फर डिच’ का रीमेक है।

डियोन भी इस फिल्म में अभिनय करेंगी और दोनों मुख्य किरदारों को प्यार में पड़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

फिल्म ‘लव अगेन’ का निर्माण स्क्रीन जेम्स ने किया है।

फाल्गुनी नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Swami Vivekananda Jayanti 2026: स्वामी विवेकानंद जयंती! युवाओं के लिए प्रेरणा और संकल्प का महापर्व, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

GG-W vs UPW-W 2nd Match WPL 2026 Scorecard: गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, एशले गार्डनर और अनुष्का शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या मुंबई इंडियंस के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\